Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- मोटाहल्दू स्थित आवास पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद

मोटाहल्दू स्थित आवास पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बुधवार को लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित अपने आवास पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विभिन्न जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है, जबकि युवाओं का उत्साह और सहयोग उनके संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के साथ वे क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों का आत्मीय सहयोग, स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन के सुझाव और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

भेंट एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान अनेक स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी प्रदेश महामंत्री के समक्ष रखे, जिनके समाधान के लिए उन्होंने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823