wh लालकुआं (नैनीताल) गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को लालकुआं विधानसभा के गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र का भ्रमण कर ग्राम प्रधान गजेंद्र प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आवास पर उनके परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी पूंजी तथा जनसेवा की वास्तविक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित के प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा, ताकि विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823