wh लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उन्होंने इसे संगठन की विचारधारा, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर उन्होंने माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने भगवान श्रीनाथ जी से उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए प्रार्थना भी की।

इसी क्रम में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 58, शक्ति विहार, गली संख्या-2 में भाई युगल शर्मा के आवास पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति है तथा जनसेवा के संकल्प के साथ वे सदैव जनता के बीच और उनके साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

इसके बाद दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा के हल्दीचौड़ मंडल, वार्ड संख्या 57 में ओबीसी मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू के आवास पर युवा साथियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ संवाद एवं भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, जनहित से जुड़े विषयों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

उन्होंने उपस्थित लोगों के सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुनते हुए विश्वास दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823