Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) मोटाहल्दू स्थित अपने आवास पर जनता से रूबरू हुए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी, जनसमस्याओं के निस्तारण पर दिखे गंभीर

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने आज लालकुआँ विधानसभा के मोटाहल्दू स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के सम्मानित जनों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा। कोश्यारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। साथ ही इस अवसर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

कोश्यारी ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-
Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823