Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- मुख्यमंत्री धामी के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने दी बधाई

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में की शिष्टाचार भेंट, कहा—‘पाँच साल बेमिसाल’ उत्तराखंड के विकास और सुशासन की पहचान

देहरादून, 3 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में उनके सफल पांच वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- दिव्य एवं भव्य होगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की उच्च स्तरीय बैठक, देखें अपडेट

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं

उन्होंने कहा कि “पाँच साल बेमिसाल” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास, जनता के विश्वास और प्रभावी शासन का सशक्त प्रतीक बन चुका है। राज्य में आधारभूत ढांचे का विस्तार, निवेश को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- 4 जुलाई से फिर शुरू होगा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान, 15 दिन तक घर-घर पहुंचेगी सरकार

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ से प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823