wh हरिद्वार:- जगद्गुरु राज राजेश्वर शंकराचार्य से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, लिया आशीर्वाद…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार:- जगद्गुरु राज राजेश्वर शंकराचार्य से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, लिया आशीर्वाद……

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने रविवार को हरिद्वार स्थित जगद्गुरु आश्रम में पूज्य जगद्गुरु राज राजेश्वर शंकराचार्य जी महाराज से स्नेहपूर्ण भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान कोश्यारी ने पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनका मार्गदर्शन भी लिया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी के आशीर्वचनों से समाज एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ता प्रदान करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करने का संकल्प दोहराया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823