wh लालकुआं (नैनीताल) हरेला पर्व पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया पौधारोपण, जगन्नाथ रथ यात्रा में भी हुए शामिल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) हरेला पर्व पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया पौधारोपण, जगन्नाथ रथ यात्रा में भी हुए शामिल

लालकुआं (नैनीताल) हरेला पर्व पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया पौधारोपण, जगन्नाथ रथ यात्रा में भी हुए शामिल

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम शास्त्री नगर स्थित माँ भगवती मंदिर, बिंदुखत्ता में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कोरंगा, हरेन्द्र रौतेला, नवीन बोहरा, लालकुआँ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट, चंदन पांडे, उमेश जोशी, विरेंद्र करकी, नरेंद्र कोरंगा, जगत बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दिनेश धानिक, विकी फर्त्याल एवं सागर जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो प्रकृति के प्रति प्रेम, हरियाली के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड मिल सके। उन्होंने “एक वृक्ष–अनेक जीवन” का संदेश देते हुए सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

इसके उपरांत दीपेंद्र सिंह कोश्यारी लालकुआँ के बिंदुखत्ता में आयोजित पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भी श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा समाज में सद्भाव, खुशहाली और आध्यात्मिक चेतना का निरंतर विस्तार हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आस्था का परिचय देते नजर आए।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823