wh लालकुआं:- युवाओं के बीच पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, फिटनेस और स्वरोजगार को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- युवाओं के बीच पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, फिटनेस और स्वरोजगार को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार…..

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के तल्ली हल्द्वानी स्थित वार्ड संख्या-58 में पवन बिष्ट द्वारा संचालित जिम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनके विचार और सुझाव सुने।

युवाओं को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि यह बेहद सुखद है कि क्षेत्र के युवा स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और स्वरोजगार के प्रति जागरूक होकर समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर युवा ही देश की वास्तविक शक्ति हैं। इसलिए युवाओं को स्वास्थ्य के साथ-साथ कौशल विकास और स्वरोजगार की ओर भी निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने जिम संचालक पवन बिष्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने वाली ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823