wh ब्रेकिंग:- यहां हुआ सेंचुरी पेपर मिल की बस का एक्सीडेंट, चालक व वर्करों का हुआ ये हाल…..देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग:- यहां हुआ सेंचुरी पेपर मिल की बस का एक्सीडेंट, चालक व वर्करों का हुआ ये हाल…..देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग:- यहां हुआ सेंचुरी पेपर मिल की बस का एक्सीडेंट, चालक व वर्करों का हुआ ये हाल…..देखें वीडियो

लालकुआं।

नेशनल हाईवे 109 पर उत्तराखंड वन विकास निगम डिपो नंबर 4 के सामने बनी वन विभाग की चौकी से सेंचुरी पेपर मिल की बस संख्या UK 04 PA 0537 अनियंत्रित होकर जा टकराई जिसके चलते चालक सहित कई वर्कर घायल हो गए जिन्हें सेंचुरी की एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सेंचुरी पेपर मिल की बस हल्द्वानी से वर्करों को लेकर आ रही थी जो यहां निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 109 पर अचानक अनियंत्रित हो गई और वन विभाग की पुरानी चौकी से जा टकराई।

गनीमत यह रही की कुछ वर्ष पूर्व ही बगल में दूसरी चौकी बनाई गई थी इसलिए पुरानी चौकी में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी फिर भी भीषण टक्कर की वजह से बस के परखच्चे उड़ गए और वन विभाग के चौकी भी बुरी तरह ध्वस्त हो गई साथ ही पास खड़ी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल सेंचुरी पेपर मिल की एंबुलेंस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823