Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा…….

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस ने 24 घंटे में मामले का किया खुलासा

दिनांक 04/12/2024 को वादी सौरभ भंडारी पुत्र हीरा सिंह भंडारी निवासी कर रोड बिन्दुखत्ता लालकुआं, नैनीताल ने थाना लालकुआं में तहरीर दी कि उसके घर के सामने स्थित कार रोड से उसकी मोटरसाइकिल, केटीएम ड्यूक 390, रजिस्ट्रेशन नंबर UK04 AK-2796 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।

तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में FIR No- 224/24 धारा 303 (2) BNS पंजीकृत कर मामले की विवेचना उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ


माल बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और अभियुक्त की पहचान कर इसके बाद सुरागरसी और पतारसी करते हुए दिनांक 05/12/2024 को अभियुक्त निशुतोष भंडारी उर्फ नीलू पुत्र मनोज सिंह भंडारी, निवासी चंदन कोचिंग सेंटर के पास, इंदिरा नगर सेकंड बिन्दुखत्ता लालकुआं को गोला नदी किनारे रावत नगर को जाने वाले रास्ते से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित ये मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद……..

अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

पूर्व आपराधिक इतिहास अभियुक्त:

  1. 153/24 U/S- 303(2)/3(5)/317(2) BNS – थाना मुखानी
  2. 154/24 U/S- 309(4)/3(5)/317(2) BNS – थाना मुखानी

गिरफ्तारी- अभियुक्त निशुतोष भंडारी उर्फ नीलू पुत्र मनोज सिंह भंडारी, निवासी चंदन कोचिंग सेंटर के पास, इंदिरा नगर सेकंड, बिंदुखत्ता, थाना-लालकुआं।

पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट
  2. का0 दिलीप कुमार
  3. का0 रामचंद्र प्रजापति
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823