wh ब्रेकिंग न्यूज़ :- देश में लागू हुआ एक और ऐतिहासिक बिल, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग न्यूज़ :- देश में लागू हुआ एक और ऐतिहासिक बिल, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़ :- देश में लागू हुआ एक और ऐतिहासिक बिल, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें रिपोर्ट

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता से किया गया हर वादा पूरा करती है आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने एक और ऐतिहासिक वादा पूरा किया है आज से देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने के बाद यह लागू हो गया है अजय भट्ट ने कहा कि 9 दिसंबर 2019 को का को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई थी इस अधिसूचना के चलते 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 6 समुदाय जिनमे हिंदू, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल है इन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी। अजय भट्ट ने कहा कि लंबे समय से दोहरी जिंदगी जी रहे इन लोगों के लिए आज स्वर्णिम दिन है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र की सरकार ने लागू किया है। अजय भट्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823