Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़:- यहां STF-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7.82 किलो हाथी दांत बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बराकोली रेंज में छापेमारी कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 7.82 किलोग्राम वजनी हाथी दांत बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें लंबे समय से सक्रिय तस्करी नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बरामद हाथी दांत को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


वन विभाग और एसटीएफ अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव तस्करी से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 पर दें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823