wh Breaking News: प्रदेश के इस निकाय को आरक्षित करने पर भाजपा विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, हाई-कोर्ट जाने की बात भी कही, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Breaking News: प्रदेश के इस निकाय को आरक्षित करने पर भाजपा विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, हाई-कोर्ट जाने की बात भी कही, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: प्रदेश के इस निकाय को आरक्षित करने पर भाजपा विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, हाई-कोर्ट जाने की बात भी कही, देखें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड में निकाय चुनावों का बिगुल लगभग बज चुका है मगर अंतिम सूची जारी होने से पहले एक हफ्ते का समय आपत्ति के लिए तय किया गया है, लेकिन आरक्षण पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. जिसमें विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

Breaking News: प्रदेश के इस निकाय को आरक्षित करने पर भाजपा विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, हाई-कोर्ट जाने की बात भी कही, देखें रिपोर्ट:-
भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान

दरअसल, विकासनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है. जिसे लेकर विकासनगर से बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर आपत्ति जताई है. विधायक मुन्ना चौहान का कहना है कि जनसंख्या के लिहाज से विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित किया गया है, जिस पर वो आपत्ति जताते हैं.

Breaking News: प्रदेश के इस निकाय को आरक्षित करने पर भाजपा विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, हाई-कोर्ट जाने की बात भी कही, देखें रिपोर्ट:-

उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में हरबर्टपुर और विकासनगर लोकल बॉडीज है. नगर पालिका परिषद विकासनगर में अध्यक्ष के आरक्षण की जो अनंतिम सूची प्रकाशित हुई है, उसमें विकासनगर को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है. जिसे लेकर वो सहमत नहीं है.

विधायक मुन्ना चौहान का कहना है कि उत्तराखंड में खटीमा, धारचूला, नानकमत्ता, मुनस्यारी और विकासनगर में जनजातियों की आबादी है, लेकिन इसमें खटीमा, धारचूला, विकासनगर में नगर पालिका परिषद हैं. जबकि, नानकमत्ता और मुनस्यारी नगर पंचायतें है.

तीनों नगर पालिकाओं में से खटीमा, धारचूला और विकासनगर में से विकासनगर में जनजातियों की आबादी सबसे कम है. ऐसे में पहले ज्यादा आबादी वाले पालिका आरक्षित होंगे, लेकिन खटीमा और धारचूला को अनारक्षित दर्शाया गया है. जबकि, विकासनगर को आरक्षित कर दिया गया है.

 उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी चूक है. अधिसूचना के अंतिम प्रकाशन को लेकर आपत्ति दर्ज करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है. ऐसे में वो नियत प्राधिकारी निदेशक नगर विकास के पास अपनी आपत्ति दाखिल करेंगे. जिसमें विकासनगर को अनारक्षित करने की मांग की जाएगी. यदि वहां पर उनकी आपत्ति स्वीकार या मान्य नहीं किया जाता है तो वो हाईकोर्ट जाने पर भी विचार करेंगे.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823