wh ब्रेकिंग न्यूज:- लालकुआं यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला रूट और समय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग न्यूज:- लालकुआं यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला रूट और समय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज:- लालकुआं यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला रूट और समय


बरेली, 04 अप्रैल 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा या उनके समय में परिवर्तन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को लालकुआं-मुरादाबाद-लालकुआं (55302/55301) सवारी गाड़ी पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसके अलावा 6 अप्रैल को मुरादाबाद-लालकुआं (55303), लालकुआं-काशीपुर-लालकुआं (55309/55310) और काशीपुर-रामनगर-काशीपुर (55305/55306) सवारी गाड़ियां भी रद्द रहेंगी।
रि-शिड्यूल की गई ट्रेन कासगंज से 6 अप्रैल को चलने वाली 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को 165 मिनट देरी से संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेशन)
5 अप्रैल को चलने वाली 55304 लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़ी काशीपुर में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी और काशीपुर से लालकुआं के बीच निरस्त रहेगी।
वहीं 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस 5 और 6 अप्रैल को इज्जतनगर तक ही चलेगी।


इसके अलावा 55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी 6 अप्रैल को पंतनगर तक ही संचालित होगी।
शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस 6 अप्रैल को पंतनगर से ही चलाई जाएगी।
55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी 6 और 7 अप्रैल को इज्जतनगर से संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823