wh Breaking News: मुकेश बोरा की मदद मामले में अब तीन सगे भाइयों पर केस, एक दुग्ध संघ में JE…देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Breaking News: मुकेश बोरा की मदद मामले में अब तीन सगे भाइयों पर केस, एक दुग्ध संघ में JE…देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: मुकेश बोरा की मदद मामले में अब तीन सगे भाइयों पर केस, एक दुग्ध संघ में JE…देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी।

दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोप में जेल में बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के मददगारों की सूची लंबी होती जा रही है। मददगारों में अब तीन नए नाम सामने आए हैं और तीनों न सिर्फ सगे भाई हैं बल्कि दुग्ध संघ में काम भी करते हैं। मददगारों की कुल संख्या अब आठ हो चुकी है। पुलिस ने सभी के नाम मुकदमे में शामिल कर लिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


            
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मुकेश कुलोरा, दिनेश कुलोरा और दीपक कुलोरा तीनों सगे भाई हैं। ये मुकेश बोरा के गांव के हैं। दिनेश कुलोरा और दीपक कुलोरा दुग्ध संघ में कामगार और ठेकेदार कर्मी हैं। दिनेश दुग्ध संघ लालकुआं में जेई के पद पर तैनात है। उसका भाई दीपक कुलोरा भवाली में मार्केटिंग में तैनात है। मुकेश कुलोरा ने दिनेश के जरिये मुकेश बोरा तक सिम पहुंचाया था। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

जबकि दीपक ने अपने नाम से नया की-पैड मोबाइल खरीद कर मुकेश को दिया था। सिम और मोबाइल राजेंद्र रैक्वाल के जरिये मुकेश तक पहुंचाए गए। राजेंद्र पुलिस की अपडेट भी मुकेश तक पहुंचा रहा था। सीओ ने बताया कि राजेंद्र का नाम मुकदमे में पहले ही शामिल है। अब तीनों भाइयों का नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823