wh ब्रेकिंग न्यूज:- उत्तराखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग न्यूज:- उत्तराखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज:- उत्तराखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी


देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो झोंकों में 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


मौसम चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को खराब मौसम के दौरान नियंत्रित या प्रतिबंधित करने, संवेदनशील स्थानों पर आवागमन सीमित रखने और हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है।


निर्देशों में यह भी कहा गया है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा फील्ड में सक्रिय रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


इसके अलावा मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल बहाली, ग्रामीण स्तर पर अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी, पुलिस चौकियों में आपदा उपकरणों की उपलब्धता और संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने और आवश्यक उपकरण जैसे टॉर्च, रेनकोट व अन्य संसाधन साथ रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


प्रशासन ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित करने और शहरों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं।


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823