wh Breaking News: शराब के नशे में दौड़ाया वाहन, सवारियों की जान जोखिम में डाली, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की ये कार्यवाही….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Breaking News: शराब के नशे में दौड़ाया वाहन, सवारियों की जान जोखिम में डाली, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की ये कार्यवाही….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: शराब के नशे में दौड़ाया वाहन, सवारियों की जान जोखिम में डाली, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की ये कार्यवाही…..

शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना 02 चालकों को पड़ा भारी, हो गई गिरफ्तारी
रोडवेज एवं बोलेरो सीज

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों* पर *सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान* चलाया जा रहा है। 
 *इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही  और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।*
Breaking News: शराब के नशे में दौड़ाया वाहन, सवारियों की जान जोखिम में डाली, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की ये  कार्यवाही…..

प्रथम मामला-

  *चौकी प्रभारी मंडी श्री प्रेम विश्वकर्मा* ने 16 फरवरी 2025 को तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान *UK07 PA 5111* (उत्तराखंड परिवहन निगम) रोडवेज के *चालक चंदन पुत्र राम सिंह* को *शराब के नशे में वाहन चलाते* पाए जाने पर एवम सवारियों की जान जोखिम में डालने पर *धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट* के तहत आरोपी को *गिरफ्तार कर वाहन को सीज* किया। यह कार्यवाही नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई।

दूसरा मामला-

    *भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी श्री अनिल कुमार* ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान *UK02TA2313* बोलेरो टैक्सी के *चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते* हुए *गिरफ्तार* किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। *चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज* किया गया। 






   *नैनीताल पुलिस* का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। *आम जनता से अपील* है कि वे कभी भी *नशे की हालत में वाहन न चलाएं*, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

स्रोत: मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823