wh Breaking News: लालकुआं से साउथ इंडिया के लिए इस तारीख से चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, देखें डिटेल और रूट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Breaking News: लालकुआं से साउथ इंडिया के लिए इस तारीख से चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, देखें डिटेल और रूट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: लालकुआं से साउथ इंडिया के लिए इस तारीख से चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, देखें डिटेल और रूट

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे की 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रातिवीर संगोल रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी का संचालन 11 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से होगा। यही गाड़ी 14 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोल रायण्णा (बंगलूरू) से चला करेगी।

बदायूं और बरेली के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बरेली वासियों के लिए मथुरा जाना भी सुविधाजनक होगा।
05074 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोल रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से 17:55 बजे चलकर रात 20:08 बजे बरेली जंक्शन आएगी। तीसरे दिन 15:25 बजे श्ह क्रांतिवीर संगोल रायण्णा (बंगलूरू) पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

वापसी में 05073 क्रांतिवीर संगोल रायण्णा (बंगलूरू)-लालकुआं विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को क्रांतवीर संगोल रायण्णा (बंगलूरू) से 07:15 बजे चलेगी। तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे बरेली और सुबह 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

ये है ट्रेन रूट:-

लालकुआं से प्रति शनिवार को 05074 लालकुआं बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5:55 पर लालकुआं से चलकर शाम 7:35 पर इज्जत नगर 7:55 पर बरेली सिटी तथा रात्रि 8:08 पर बरेली जंक्शन से चलकर यहां ट्रेन रात्रि में 11:50 पर मथुरा 1:05 पर आगरा कैंट, सुबह तड़के 6:05 पर बीना दोपहर 2:35 पर नागपुर जंक्शन, रात्रि 11:30 पर महबूबाबाद जंक्शन, मध्य रात्रि 1:50 पर तेनाली जंक्शन, से चलकर यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के तिरुपति जंक्शन सुबह 8:40 पर छुटने के बाद यह ट्रेन दोपहर 3:25 पर बेंगलुरु जंक्शन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


वापसी में यह ट्रेन 05073 मंगलवार को शाम 7:15 पर बेंगलुरु जंक्शन से चलकर यह ट्रेन सुबह 6:05 पर बीना मथुरा हाथरस कासगंज बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जत नगर, बहेडी, किच्छा होते हुए सुबह 9:05 पर यह ट्रेन लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823