wh Job Alert: गृह मंत्रालय के अधीन इस केंद्रीय सुरक्षा बल में निकली बंपर भर्ती - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Job Alert: गृह मंत्रालय के अधीन इस केंद्रीय सुरक्षा बल में निकली बंपर भर्ती - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Job Alert: गृह मंत्रालय के अधीन इस केंद्रीय सुरक्षा बल में निकली बंपर भर्ती

हैदराबाद: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है. सीआईएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2025 से आवेदन कर सकेंगे.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 3 मार्च 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल 2025
  • आवेदन कैसे करें: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: cisfrectt.cisf.gov.in
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कौन कर सकता है आवेदन
सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए.
  • संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षित होना चाहिए.
  • पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी लंबाई में छूट दी जाएगी.
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच हुआ हो. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी.
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें.

वेतन विवरण: सीआईएसएफ इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 1048 पदों पर भर्ती करेगा. इसमें 945 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और 103 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं. इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन स्तर 3 के आधार पर वेतन मिलेगा. वेतन 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक होगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कैसे करें आवेदन
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2025 से सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और समय सीमा से पहले आवेदन करें.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823