wh भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया उद्घाटन

भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया उद्घाटन

भीमताल। भीमताल स्थित रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक हरेला मेले का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हरेला पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल का हरेला मेला पूर्वजों के समय से चली आ रही समृद्ध परंपरा का प्रतीक है और इसका पौराणिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल का हरेला मेला सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला आयोजन है। इसे और अधिक व्यापक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए सरकार और स्थानीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है और इस दिशा में सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिला मंत्री मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823