उत्तराखंड
देहरादून:- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के कैंप कार्यालय का हुआ उद्घाटन, दीपेन्द्र कोश्यारी सहित वरिष्ठ नेतागण रहे मौजूद…
देहरादून:- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के कैंप कार्यालय का उद्घाटन, दीपेन्द्र कोश्यारी सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के नवनियुक्त कैंप कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश भर से आए युवा साथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में संगठन के प्रति युवाओं का जोश और समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली को नई जिम्मेदारी एवं कैंप कार्यालय की स्थापना के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विपुल मैंदोली को इस नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।