wh लालकुआं: हिन्दू नव संवत्सर “चैत्र शुक्ल प्रतिपदा” एवं नवरात्रि पर चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने दीं शुभकामनाएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं: हिन्दू नव संवत्सर “चैत्र शुक्ल प्रतिपदा” एवं नवरात्रि पर चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने दीं शुभकामनाएं

लालकुआं: हिन्दू नव संवत्सर “चैत्र शुक्ल प्रतिपदा” एवं नवरात्रि पर चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने दीं शुभकामनाएं

लालकुआं। हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्रि की पावन बेला पर लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सुरेन्द्र सिंह लोटनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, लालकुआं


अपने संदेश में उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है, जिसे भारतीय संस्कृति में अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है। यह दिन नवसृजन, सकारात्मक ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक है। इसी दिन से प्रकृति भी नये रूप में दिखाई देती है, पेड़-पौधों में नई कोंपलें फूटती हैं और वातावरण में उत्साह का संचार होता है।


वहीं, चैत्र नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के लिए समर्पित होते हैं। श्रद्धालु इन दिनों व्रत-उपवास रखते हुए मां शक्ति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। यह पर्व आत्मशुद्धि, अनुशासन और आस्था का संदेश देता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सफलता और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।


उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और समाज में एकता एवं सकारात्मकता का संचार करते हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823