Connect with us

उत्तराखंड

चंपावत (उत्तराखंड) दीपेन्द्र कोश्यारी की मौजूदगी में भाजपा युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

चंपावत। जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में चंपावत जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


बैठक के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही हाल ही में नियुक्त नए पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में BJYM चंपावत के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823