wh Congress Breaking: लालकुआं नगर पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा ने किया नामांकन, ये रहे मौजूद, देखें रिपोर्ट और इंटरव्यू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Congress Breaking: लालकुआं नगर पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा ने किया नामांकन, ये रहे मौजूद, देखें रिपोर्ट और इंटरव्यू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Congress Breaking: लालकुआं नगर पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा ने किया नामांकन, ये रहे मौजूद, देखें रिपोर्ट और इंटरव्यू

लालकुआं

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

  • कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा ने कराया नामांकन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल और पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा रहे मौजूद
बड़ी संख्या में समर्थकों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ नामांकन पत्र जमा करने जातीं कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा

– नामांकन के अंतिम दिन सभी पार्टी की प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा ने भी भारी समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......
अस्मिता मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है जिसे वह निराश नहीं करेंगी।

गोविंद सिंह कुंजवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पहले उनके ससुर रामबाबू मिश्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में काफी विकास कार्य हुए।

हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

अब क्षेत्रीय जनता अगर वोट रूपी आशीर्वाद उन्हें देती है तो वह भी रुके हुए विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगी और विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

वही नामांकन के दौरान मौजूद रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने बताया कि पार्टी हाई कमान ने डॉक्टर अस्मित मिश्रा को टिकट दिया है और पूरी कांग्रेस पार्टी संगठित होकर उन्हें चुनाव लड़ायेगी और जीत भी दिलवाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-
नामांकन पत्र दाखिल करतीं कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में वर्तमान समय में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह कांग्रेस पार्टी के दिन है पार्टी में कुछ लोगों द्वारा नाराजगी जताने और पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर सभी नेताओं ने कहा कि परिवार में कुछ नाराज़गियां होती हैं उन्हें पूरी तरह से दूर किया जाएगा और सब लोग सामूहिक रूप से डॉक्टर अस्मित को जिताने का काम करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823