wh देहरादून:- राहुल गांधी के उत्तराखंड पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत: आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून:- राहुल गांधी के उत्तराखंड पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत: आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- राहुल गांधी के उत्तराखंड पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत: आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

राहुल गांधी उत्तराखंड में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रदेश के छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी का दावा है कि इस आयोजन के माध्यम से छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य की अपेक्षाओं के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम युवाओं के मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र संगठन के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा शामिल होने की संभावना है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823