wh अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा” - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा”

लालकुआ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बिन्दूखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कालोनी के नेतृत्व में काग्रेसियों ने अगस्त क्रांति पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश तथा पूर्व कि काग्रेंस सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाने के लिए पदयात्रा निकाली गई यहां पदयात्रा काररोड स्थित प्राइमरी विद्यालय से शुरू कर बिन्दूखत्ता के विभिन्न मार्गो से होते हुए उक्त विद्यालय में समाप्त हुई। पदयात्रा से पूर्व बैठक आयोजित की गई जिसमें काग्रेंस वाक्ताओ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सभी के हित के लिए काम करती रही है और करती रहेगी कांग्रेस पार्टी एक आम जनता की पार्टी है उन्होंने ने कहा कि जनता विकास तभी संभव है जब आप सभी जनता अपनी पार्टी कांग्रेस का साथ दे आने वाले विधानसभा में कांग्रेस पार्टी प्रदेश मे जीत कर अपना परचम लहरायेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार द्वारा पैट्रोल डीज़ल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है उससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है, और रोजगार की समस्या भी गंभीर है साथ ही प्रदेश का छोटा व्यापारी भी त्रस्त है वहीं भाजपा सरकार कहती हैं कि हमारे राज्य में महंगाई की कोई समस्या ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता से कोई सरोकार नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी और महंगाई जैसे समस्याओ से लोगों को निजात दिलाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, महिला नेत्री संध्या डालाकोटी, राजेंद्र खंनवाल,नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,उमेश कड़बाल,प्रदेश प्रवक्ता बिना जोशी, मनु तुलेड़ा, चैयरमैन लालचन्द्र सिंह, बिमला जोशी सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823