wh पन्तनगर (यूएस नगर) GBPU में स्पोर्ट्स मीट में पुरस्कार वितरण को लेकर विवाद, एसएसजे विश्वविद्यालय ने लगाए अनदेखी के आरोप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK पन्तनगर (यूएस नगर) GBPU में स्पोर्ट्स मीट में पुरस्कार वितरण को लेकर विवाद, एसएसजे विश्वविद्यालय ने लगाए अनदेखी के आरोप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

पन्तनगर (यूएस नगर) GBPU में स्पोर्ट्स मीट में पुरस्कार वितरण को लेकर विवाद, एसएसजे विश्वविद्यालय ने लगाए अनदेखी के आरोप



पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय गेम्स एंड स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का विधिवत समापन हो गया, लेकिन समापन समारोह के दौरान पुरस्कार वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम ने विश्वविद्यालय प्रबंधन (खेल विभाग) पर पुरस्कार वितरण में अनदेखी का आरोप लगाया है।
एसएसजे विश्वविद्यालय की टीम के खेल प्रभारी लियाकत अली खान और खिलाड़ियों का आरोप है कि कम गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले अन्य विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान दे दिया गया, जबकि उनकी टीम ने कुल 12 गोल्ड मेडल हासिल किए थे। उनका कहना है कि राज्य स्तर से लेकर ओलंपिक तक में प्रचलित नियमों के अनुसार अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली टीम को प्रथम स्थान दिया जाता है, ऐसे में एसएसजे विश्वविद्यालय को विजेता घोषित किया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि न केवल प्रथम बल्कि द्वितीय और तृतीय स्थान पर भी अन्य विश्वविद्यालयों को पुरस्कृत कर दिया गया। इससे आक्रोशित खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन और कुलपति के समक्ष अपने सभी मेडल वापस कर दिए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर तैनात रही और माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए गए।


इधर विश्वविद्यालय के खेल विभाग के प्रमुख ए.एस. जीना ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता के नियम पहले ही सभी विश्वविद्यालयों को लिखित रूप से तथा ऑनलाइन बैठक के माध्यम से स्पष्ट कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुसार ही परिणाम घोषित किए गए हैं और एसएसजे विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा विरोध उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


फिलहाल इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों पर कायम हैं और मामले के समाधान की दिशा में कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823