Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड:- हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, लगभग तीन हजार लोगों ने किया अवलोकन


हरिद्वार

7 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय “न्याय संहिता प्रदर्शनी” के दूसरे दिन रविवार को जनपद हरिद्वार में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर न्याय संहिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।


मीडिया सेल पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सीबीआई शाखा देहरादून के डीआईजी मनीष वी. सुर्ति के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस, अभियोजन, फॉरेंसिक और कारागार विभाग द्वारा लगाए गए तकनीकी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए आधुनिक न्याय प्रणाली से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं और इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से नागरिकों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों तथा अन्य हितधारकों को न्याय संहिता की संरचना, प्रक्रिया और उनके व्यावहारिक प्रभावों को समझने में मदद मिलती है।


प्रदर्शनी में हरिद्वार जनपद के करीब 24 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्सर, महाराणा प्रताप प्राथमिक विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय खानपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कला, कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृपाल नगर, आनंदमयी सेवा सदन, ऑक्सफोर्ड स्कूल सहित कई विद्यालय शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


करीब 2000 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा आम नागरिकों ने भी प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कुल लगभग 3000 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई।


प्रदर्शनी के दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, उनसे बचाव के उपाय तथा बच्चों से संबंधित अपराधों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयोजित लाइव नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से न्याय संहिता की प्रमुख विशेषताओं को कहानियों और दृश्यों के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


उत्तराखंड पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर “न्याय संहिता” से संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823