wh देहरादून:- चार साल बेमिसाल: परेड ग्राउंड में धामी सरकार की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून:- चार साल बेमिसाल: परेड ग्राउंड में धामी सरकार की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- चार साल बेमिसाल: परेड ग्राउंड में धामी सरकार की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल

चार साल बेमिसाल: परेड ग्राउंड में धामी सरकार की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

देहरादून। परेड ग्राउंड में आज उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि धामी सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। जनसमूह का उत्साह और सरकार के प्रति विश्वास इस बात का संकेत है कि प्रदेश विकास और समृद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं के बीच संवाद भी हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823