wh देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में ₹111.82 करोड़ ट्रांसफर किए - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में ₹111.82 करोड़ ट्रांसफर किए - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में ₹111.82 करोड़ ट्रांसफर किए


देहरादून:
प्रदेश सरकार ने तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था को और मजबूत करते हुए एक अहम पहल की है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने 1 तारीख को ‘वन क्लिक’ के माध्यम से राज्य पोषित विभिन्न समाज कल्याण पेंशन योजनाओं के तहत 7,56,682 पेंशनर्स के खातों में अप्रैल माह की पेंशन के रूप में ₹111 करोड़ 82 लाख 52 हजार की धनराशि सीधे ट्रांसफर की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


सरकार का कहना है कि “अंत्योदय” के संकल्प के साथ वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक संबल मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


प्रदेश सरकार तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था के जरिए यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे पात्र लाभार्थियों के खातों तक पहुंचे, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो और पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823