wh देहरादून:- पूर्व CM व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- पूर्व CM व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ जननेता भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और भगत सिंह कोश्यारी के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी के अनुभवों और मार्गदर्शन को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए संचालित विभिन्न प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उत्तराखंड के विकास और जनता के हितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823