wh देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून/रुद्रपुर/हल्द्वानी। स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जनपद से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सूचना मुख्यालय देहरादून पहुंचकर अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी से मुलाकात की इस दौरान विश्वजीत नेगी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए, जिससे वे निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने मीडिया कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अपर निदेशक सूचना को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार हितों से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए विभाग से सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। वहीं अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, नैनीताल जनपद की लालकुआं इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, पत्रकार रूपेश कुमार, भुवन रुवाली, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823