wh देहरादून/हल्द्वानी: मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने संभाला पदभार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार पर रहेगा जोर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून/हल्द्वानी: मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने संभाला पदभार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार पर रहेगा जोर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/हल्द्वानी: मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने संभाला पदभार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार पर रहेगा जोर……


देहरादून। मीडिया सलाहकार समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सचिवालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी शिष्टाचार भेंट की।


पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी, जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।


उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में मीडिया एवं पत्रकारों के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मीडिया सलाहकार समिति इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


ध्रुव रौतेला ने जोर देते हुए कहा कि मीडिया और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों और नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823