wh देहरादून:- 4 जुलाई से फिर शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 15 दिन तक घर-घर पहुंचेगी सरकार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- 4 जुलाई से फिर शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 15 दिन तक घर-घर पहुंचेगी सरकार

देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड सरकार प्रदेशभर में एक बार फिर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह विशेष अभियान 4 जुलाई से 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इस विशेष अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा, जिससे लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के आधार पर संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823