wh देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी ने देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा) तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते गौला एवं नंदौर नदी से उत्पन्न आपात परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के विभिन्न विषयों तथा उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, स्नेह एवं आत्मीयता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823