wh देहरादून/लालकुआं:- सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने दीं शुभकामनाएं…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून/लालकुआं:- सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने दीं शुभकामनाएं…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/लालकुआं:- सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने दीं शुभकामनाएं….

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में भी की सहभागिता, कहा—युवाओं के संकल्पों से गढ़ रहा उत्तराखंड का भविष्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के युवाओं के संकल्पों को नई उड़ान देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उन्हें आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार प्राप्त करने का अवसर मिला।

इसके बाद दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘युवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश के नेताओं, गणमान्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को ‘युवा संकल्प दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति उत्तराखंड के भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। युवाओं के सपनों और संकल्पों को अवसर एवं उचित दिशा मिले तो उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को युवाओं के संकल्प, विकास और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ते हुए सभी प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823