उत्तराखंड
देहरादून/लालकुआं:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं
देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित लेखकगाँव में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से उनके जन्मदिवस के अवसर पर साथियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने डॉ. निशंक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा, साहित्य व राष्ट्रहित के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. निशंक का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।
भेंट के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सभी ने उनके दीर्घ राजनीतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।