Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/लालकुआं:- बिंदुखत्ता निवासी प्रकाश आर्य को मिली प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देहरादून/लालकुआं

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद सभी मोर्चों का गठन कर दिया गया है जिसके तहत उत्तराखंड भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता निवासी प्रकाश आर्य को बतौर प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा नेता प्रकाश आर्य को अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर बिंदुखत्ता में शुभकामना देते भाजपा नेता

बताते चलें कि प्रकाश आर्य भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और उनकी इसी सक्रिय कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए प्रदेश आलाकमान ने उन्हें अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा है। इधर प्रकाश आर्य का कहना है कि वह इस अहम जिम्मेदारी का पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करेंगे साथ ही भारतीय जनता पार्टी और अनुसूचित मोर्चा को मजबूत करने का काम भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (नैनीताल) जिलाधिकारी वंदना ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

उन्होंने प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश आलाकमान को धन्यवाद भी प्रेषित किया है। वहीं क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी उन्हें प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से कुंदन सिंह चुफाल, मनोज बसनायत, जगदीश पंत, रमेश कुनियाल, गोविंद दानू, हेमंत कुमार आर्य, ललित बसनायत, मनोज मिश्रा, देवेंद्र बिष्ट दिशा डायरेक्टर, उमेद आर्य, सोनू सुयाल, नरेंद्र आर्य, कविंद्र कोरंगा, विपिन राजभर, हेम पांडे, अर्जुन भंडारी, बल्लू खोलिया, देवेंद्र जग्गी, गोविंद गढ़िया, देवेंद्र बिष्ट युवा मोर्चा, नंदकिशोर आर्य सहित तमाम भाजपाई शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़। सीमांत क्षेत्रों में आफत की बारिश, दिव्यांग युवती की मौत, कई रास्ते बंद, महंगाई की मार से जनता त्रस्त
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823