wh देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन……

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी आवास पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं से मंत्री सौरभ बहुगुणा को अवगत कराया। वहीं कैबिनेट मंत्री ने जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने तथा विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

इस आत्मीय मुलाकात को क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823