wh देहरादून:- वैश्विक टाइगर डे पर मुख्यमंत्री धामी ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश, राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून:- वैश्विक टाइगर डे पर मुख्यमंत्री धामी ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश, राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- वैश्विक टाइगर डे पर मुख्यमंत्री धामी ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश, राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

वैश्विक टाइगर डे पर मुख्यमंत्री धामी ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश, राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

देहरादून। वैश्विक टाइगर डे के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (ईपीआर) के अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नाजुक पारिस्थितिकी, समृद्ध वन संपदा, वन्यजीवों और चारधाम यात्रा मार्गों की स्वच्छता एवं सुरक्षा के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी हितधारकों से प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष टाइगर पोस्टकार्ड का विमोचन भी किया गया। साथ ही वन्यजीव फोटोग्राफर आर्ज़ू खुराना द्वारा तैयार वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उत्तराखंड की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रभावी रोक, ईपीआर के सफल क्रियान्वयन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन, उद्योगों एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रशासनिक सख्ती, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कार्यशाला को राज्य में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल उत्तराखंड के निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823