Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- CM धामी के नेतृत्व में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित……

देहरादून। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम से पूर्व गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।


इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, राम सिंह कैड़ा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823