wh दिल्ली/नैनीताल: “दिल्ली में दलित अधिकारों पर कांग्रेस का मंथन: राहुल गांधी की मौजूदगी में नैनीताल की गूंज” देखें ये खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दिल्ली/नैनीताल: “दिल्ली में दलित अधिकारों पर कांग्रेस का मंथन: राहुल गांधी की मौजूदगी में नैनीताल की गूंज” देखें ये खास रिपोर्ट:-


नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति (एस.सी.) विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल गांधी ने शिरकत कर संगठन को दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान राजेन्द्र पाल गौतम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस.सी. विभाग) और मदन लाल की विशेष उपस्थिति रही। उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से पहुंचे जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, दलित समाज के अधिकारों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की।


बैठक की खास बात यह रही कि नैनीताल से आए एस.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष इंदर पाल आर्य को पहली बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की इस अहम बैठक में अपने विचार रखने का अवसर मिला। उन्होंने मंच से दलित समाज के मुद्दों, संगठन की जमीनी चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर अपने विचार रखे, जिसे उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया।


इंदर पाल आर्य ने विशेष रूप से गौलापार के बागजाला क्षेत्र को ग्राम पंचायत चुनाव से बाहर किए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही क्षेत्रवासियों को भूमि का मालिकाना हक देने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज को एकजुट करने और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए “मिशन 2027” के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज करने की बात भी कही।


इस अवसर पर जिला सह-अध्यक्ष उमेश टम्टा और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) विनोद कुमार भी मौजूद रहे।


बैठक में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी संकल्प के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी।


राजनीतिक दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां एक ओर दलित समाज के मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर से जुड़े नेताओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रखने का अवसर भी मिला।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823