Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- विकास कार्यों पर लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में DM नैनीताल की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

लालकुआं/हल्द्वानी:- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर आज सायं जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्यान्वित करने के निर्देश दिए।


बैठक के दौरान जन समस्याओं, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा आगामी बरसात से पूर्व बाढ़ सुरक्षा कार्यों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानसून से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य पूर्ण कर लिए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ विजय दुमका”रोहित”, गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को बैठक में प्रमुखता से उठाया। सभी ने जन समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों में तेजी लाने और आगामी बरसात से पूर्व बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता से कराने के निर्देश देने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल का आभार व्यक्त किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823