wh जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट ने खेली चुनाव से पहले बड़ी पारी””खोला अपना कार्यालय” लड़ेंगे विधानसभा चुनाव। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट ने खेली चुनाव से पहले बड़ी पारी””खोला अपना कार्यालय” लड़ेंगे विधानसभा चुनाव।

मुकेश कुमार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं ऐसे में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने राजनीतिक रणनीति तैयार करते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं, वही जिला पंचायत के चुनाव में बंपर वोटों से जीत कर अपने प्रतिद्वंदीयो की जमानत जप्त करने वाले, जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट ने 2022 के चुनाव के लिए हुंकार भर दी है।

विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का मन बना चुके डॉ मोहन बिष्ट ने चुनाव की अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए लालकुआँ विधानसभा के बीचों बीच तीनपानी गोरापड़ाव क्षेत्र में अपना कार्यालय खोल दिया है
जिला पंचायत का टिकट नहीं दिया गया, जिसके बाद अपने समर्थकों के भारी दबाव के चलते उन्होंने निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और उन्हें बंपर समर्थन देते हुए जनता ने जिला पंचायत सदस्य बनाया, जिला पंचायत सदस्य डॉ.मोहन बिष्ट की जनता में पकड़ ही कहेंगे कि उन्होंने अपने विरोधियों की राष्ट्रीय पार्टियों टिकट प्राप्त होने के बाद भी जमानत जप्त करा दी पंचायत चुनावों में उत्तराखंड की आज तक की सबसे बड़ी जीत और सर्वाधिक वोट लाने का रिकार्ड डॉ मोहन बिष्ट के नाम है

लालकुआं विधानसभा के जनता के सुख दुख में बराबर के भागीदार रहने वाले डॉ.मोहन बिष्ट अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं और उन्होंने आज अपने चुनावी कार्यालय की शुरुआत भी कर दी है, पूर्व में यूसीडीएफ के चेयरमैन रहे डॉ.मोहन बिष्ट लंबे समय से सामाजिक जीवन में गरीब, असहाय, मजदूर, किसान सबकी मदद करते हुए आ रहे हैं, युवाओं से उनका जुड़ाव इस बात की तस्दीक करता है कि उनके जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उन्हें बंपर जीत दिलाने के लिए युवाओं ने बढ़-चढ़कर उनका साथ दिया।

डॉ.मोहन बिष्ट के 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद, अब भाजपा और कांग्रेस में खलबली होना स्वभाविक है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए मोहन बिष्ट लगातार विधानसभा चुनाव में विधायक के टिकट के प्रबल दावेदार रहते थे, जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद उन्हें भाजपा से निष्कासित किया गया। फिलहाल भाजपा में उनकी वापसी हो पाएगी या नहीं यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन उन्होंने चुनावी ताल ठोकते हुए गोरापढाव व तीन पानी के बीच कुमाऊं मोटर ड्राइविंग स्कूल के बगल में अपना कार्यालय खोल दिया है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823