wh लालकुआं (नैनीताल) ट्रांसपोर्ट नगर में नाली निर्माण का कार्य शिकायत के बाद वन विभाग में रुकवाया, भीषण गंदगी और दुर्गंध से व्यवसायी हो रहे परेशान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) ट्रांसपोर्ट नगर में नाली निर्माण का कार्य शिकायत के बाद वन विभाग में रुकवाया, भीषण गंदगी और दुर्गंध से व्यवसायी हो रहे परेशान…….

लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में नाली निर्माण कार्य बाधित, जलभराव की आशंका से स्थानीय परेशान

लालकुआं। ट्रांसपोर्ट नगर में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को वन विभाग द्वारा शिकायत के आधार पर रोके जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण रुकने से आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। क्षेत्र में पहले से ही गंदगी और दुर्गंध की शिकायतें रहती हैं, जिससे बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। कई बार सड़क पर पानी बहने और बीमारियों के फैलने की स्थिति भी बन चुकी है।

https://www.facebook.com/share/v/1XChPajdaV

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी इस इलाके की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग ने निर्माण रुकवा दिया।इससे इलाके के विकास कार्य पर असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि यहां नाली नहीं होने की वजह से लोग चोटिल भी हो चुके हैं इसके अलावा बीमारियां भी बढ़ रही हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि नाली निर्माण कार्य वन अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों द्वारा भेजे गए पत्राचार के आधार पर शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण पर नेशनल हाईवे अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के बाद जल्द ही नाली निर्माण कार्य पुनः शुरू करवाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव से निजात मिल सके।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि समस्या के समाधान के लिए सामूहिक सहयोग और सहभागिता बेहद जरूरी है। नगर के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है, कोई भी समस्या हो तो मिलकर समाधान निकालें ताकि सुनियोजित तरीके से नगर का विकास किया जा सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823