wh दुस्साहस। घर में घुसकर भाजपा नेता को लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दुस्साहस। घर में घुसकर भाजपा नेता को लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दुस्साहस। घर में घुसकर भाजपा नेता को लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष के घर में घुसकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामला जनपद हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर गांव का है। भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने 12 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मेहरबान अंसारी निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर के अंदर बैठे हुए थे। तभी अहसान उसका भाई समीर व गुलरेज, समरेज, मोईन, साहिब, आरिफ, सारिक, तौहीद, फराज, गुलशेर, बिल्लू लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर के अंदर घुस गए।

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। डंडों से सिर व शरीर पर वार करते हुए बुरी तरह मारपीट की गई।

शोर-शराबा होने पर मेहरबान के भाई सुलेमान, इजार अली, अलादीन ने आकर किसी तरह उसे छुड़ाया। तब आरोपित हत्या कर देने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823