Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/चोरगलिया: दीपेंद्र कोश्यारी के प्रयास लाए रंग, चोरगलिया शिशु मंदिर में CSR से मिली नई सौगात, इन कंपनियों ने किया सहयोग…..

चोरगलिया के शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण व सुविधा वितरण कार्यक्रम, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान


लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया स्थित हरदत्त बेलवाल सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह एवं छात्र हित में विभिन्न सुविधाओं के वितरण का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी शामिल हुए, जिन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर CSR फंड के माध्यम से विद्यालय को बेंच, डिजिटल क्लासरूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की गईं। साथ ही विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें वितरित की गईं तथा भीषण गर्मी से राहत हेतु पंखे, कूलर एवं वाटर कूलर भी उपलब्ध कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें सर्वोत्तम संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर विचार साझा किए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, पूर्व प्रधान सुनीता टम्टा, पूर्व बीडीसी दीपक आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश राज, महामंत्री नवीन जोशी, प्रधान गजेंद्र टम्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य, मुकेश परगाई, राहुल पन्नू तथा शिशु मंदिर के प्रकाश चंद्र परगाई सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


विद्यार्थियों के हित में यह सहयोग मुख्य अतिथि दीपेन्द्र कोश्यारी के अनुरोध पर सुरीन ऑटो प्राइवेट लिमिटेड एवं पीबीजीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रदान किया गया।

इस दौरान सुरीन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट धीरेश जोशी, मैन्युफैक्चरिंग हेड सुमित पांडे, एच.आर. स्वाती बजेठा, पीबीजीएल के प्रेसिडेंट व एल्डिको सिडकुल के अध्यक्ष कृष्ण चंद सत्यवली सहित ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जीएम विनय डबराल भी रहे मौजूद।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823