Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह…..

भाजयुमो को और मजबूत बनाने पर मंथन, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने पदाधिकारियों से की चर्चा

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026: तीन दिनों तक युवा करेंगे वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन

बैठक में युवा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं का उत्साह संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका मंदिर में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता, ये जनप्रतिनिधि गण भी रहे मौजूद......

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823