Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं:- फूलचौड़ में आबकारी विभाग की दबिश, दुकान की छत पर छिपा आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी/लालकुआं। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत एवं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी टीम ने फूलचौड़ के निकट स्थित एक दुकान में दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

दबिश के दौरान आरोपी लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया, लेकिन आबकारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन कर उसे छत से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 23 पव्वा मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड की शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

दबिश देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाशचंद जोशी तथा महेश चंद्र लोहनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823