wh लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं मंडल में भाजपा मोर्चों की कार्यकारिणी गठित, तारा पांडे बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं मंडल में भाजपा मोर्चों की कार्यकारिणी गठित, तारा पांडे बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं मंडल में भाजपा मोर्चों की कार्यकारिणी गठित, तारा पांडे बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

लालकुआं मंडल में भाजपा मोर्चों की कार्यकारिणी गठित, तारा पांडे बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष


लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने मंडल के अंतर्गत सभी मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस क्रम में भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिम्मेदारी तारा पांडे को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर तारा पांडे ने जिला व मंडल नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। तारा पांडे ने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर वह अभी से सक्रिय रूप से तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए एक मजबूत और समर्पित टीम का गठन किया जा रहा है, जो पार्टी हित में निरंतर कार्य करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी मोर्चे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823